Breaking News

लखनपुर@ गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल,लखनपुर में सात दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य समापन

Share

लखनपुर,24 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल, लखनपुर में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास,सहयोग और खेल भावना को प्रभावी रूप से उजागर किया। खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने खो-खो,कबड्डी, वॉलीबॉल,हाई जंप,भाला फेंक, गोला फेंक,विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के अलावा शतरंज एवं कैरम जैसे इनडोर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट स्पोर्ट् समैनशिप का परिचय देते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समापन समारोह में माननीय अतिथियों की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता खिलाडि़यों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा चैंपियन ग्रुप की औपचारिक घोषणा की गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत अंतिम परेड ने समारोह को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया।
विद्यालय के निदेशक महोदय द्वारा वार्षिक खेल दिवस 2025 के समापन की घोषणा के पश्चात, अभिभावकों, अतिथियों, शिक्षकों एवं स्टाफ की उपस्थिति में खेल ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा गया। इस सफल आयोजन में अभिभावकों, अतिथियों, शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
क्कड्डद्दद्ग-8


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply