Breaking News

अम्बिकापुर@ कलेक्टर अजीत वसंत ने रैन बसेरा व आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

Share


शीतलहर को देखते हुए बिस्तर व कंबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिया निर्देश
अम्बिकापुर,२३ दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
जिले में बढ़ते शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रतीक्षा बस स्टैंड परिसर में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा संचालित रैन बसेरा एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने रैन बसेरा एवं आश्रय स्थल में साफ-सफाई की व्यवस्था,ठहरने वाले लोगों के लिए बिस्तर एवं कंबल की उपलब्धता तथा सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यव स्थित रखने के निर्देश दिया,ताकि ठंड के मौसम में आश्रय लेने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री वसंत ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग रैन बसेरा एवं आश्रय स्थल का लाभ उठा सकें। निरीक्षण के दौरान नगर पालिक निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply