Breaking News

अम्बिकापुर@ ब्लड सेंटर को रक्त के विभिन्न घटकों के निर्माण एवं उपयोग की मिली स्वीकृति

Share


अम्बिकापुर,२३ दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के तहत राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय,अंबिकापुर स्थित ब्लड सेंटर को रक्त के विभिन्न घटकों के निर्माण एवं उपयोग की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई है। जारी एंडोर्समेंट लेटर के अनुसार वर्तमान में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक,जिला अस्पताल अंबिकापुर के नाम से संचालित ब्लड सेंटर को निम्नलिखित रक्त घटकों को तैयार एवं उपयोग की अनुमति प्रदान की गई है। जिसमें-पैक्ड रेड सेल्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी),आईपी,प्लेटलेट,कंसंट्रेट, क्रायोप्रेसिपिटेट की स्वीकृति मिली है। जो सरगुजा संभाग के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में आने वाले गंभीर रोगियों,आपातकालीन मामलों,शल्य-चिकित्सा,दुर्घटना पीडि़तों,गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर आवश्यक रक्त घटक उपलब्ध कराए जाने के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। इससे सरगुजा संभाग के मरीजों को अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा तथा क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह उपलब्धि सरगुजा संभाग की स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply