
विधायक भूलन सिंह मरावी जिला अस्पताल पहुंचे,इलाज का दिया निर्देश
सूरजपुर,23 दिसंबर 2025 (घटती-घटना) ग्रामीण भारत में जमीन केवल संपत्ति नहीं,पहचान और अस्तित्व का सवाल है, लेकिन जब वही जमीन भाई-भाई के बीच खून-खराबे की वजह बन जाए,तो यह व्यवस्था और समाज दोनों के लिए चेतावनी है,इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि समय रहते मध्यस्थता,राजस्व स्तर पर त्वरित निस्तारण और संवाद की कमी कैसे जानलेवा बन सकती है, प्रशासन को चाहिए कि ऐसे संवेदनशील विवादों में पूर्व-हस्तक्षेप, काउंसलिंग और त्वरित कानूनी समाधान को प्राथमिकता दे, पंचायत स्तर पर मजबूत विवाद-निवारण तंत्र और राजस्व रिकॉर्ड की पारदर्शिता ही ऐसी त्रासदियों को रोक सकती है, आज शोकग्रस्त परिवार को न्याय और घायलों को बेहतर इलाज की जरूरत है, और समाज को यह सीख कि जमीन के लिए रिश्तों की बलि न चढ़े. ऐसी घटना जिले के ग्राम पंचायत पटना में जमीन विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के चलते हुई मारपीट में आनंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन बिक्री को लेकर एक पक्ष द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद विवाद भड़क उठा। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। घटना में श्रीमती बसंती गंभीर रूप से घायल हुईं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय सूरजपुर में जारी है। वहीं चित्रांग और भोले सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया है,घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी जिला चिकित्सालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी,जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजलाल राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, विधायक मरावी ने मृतक के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur