Breaking News

अम्बिकापुर@कू्ररता पूर्वक गौवंशों की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। गौ वंशों की तस्करी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 मवेशी एवं पिकअप को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार घुटरापारा निवासी अंकित तिवारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी की 23 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे बांकी डैम के पास एक पिकअप में गौ वंशों को क्रूरता पूर्वक भरकर झारखंड मवेशी बूचडख़ाना ले जाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 17 जेड 2975 को रोककर तलाशी ली तो अंदर 13 नग गौ वंशों को क्रूरताा पूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था। जिसमें से एक मवेशी की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक हैय्युल खान उर्फ हैलू खान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 13 नग मवेशी व पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस ने हैय्युल खान उर्फ हैलू खान पिता खलील खान 24 वर्ष निवासी साईं टांगर टोली ईदगाह मोहल्ला लोदाम जिला जशपुर के खिलाफ धारा धारा 4,6,10, व पशु कू्ररता अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply