Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की कलेक्टर अजीत बसंत से मुलाकात

Share

अम्बिकापुर,22 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सोमवार को नए पदस्थ कलेक्टर अजीत बसंत से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र पांडेय, जिला संयोजक कमलेश सोनी, राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. सीके मिश्रा, संजय सिंह, अनिल तिवारी, अमित वर्मा, लक्ष्मण सिंह, नवीन गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। फेडरेशन के सदस्यों ने कलेक्टर अजीत बसंत को उनके नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दीं और जिले के विकास के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कर्मचारियों से सकारात्मक सहयोग की उम्मीद जताई और जिले में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी से समर्थन मांगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply