Breaking News

अम्बिकापुर@पीलिया से पीडि़त व्यक्ति ने चाकू से खुद का गला रेतकर की आत्महत्या

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। पीलिया पीडि़त व्यक्ति ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले 1 सप्ताह से पीलिया बीमारी से पीडि़त था। परिजन उसे इलाज कराने के बजाए झाड़-फूंक करा रहे थे। जानकारी के अनुसार अबूचंद यादव उम्र 60 वर्ष रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ का रहने वाला था। वह पिछले दो साल से पत्थलगांव जशपुर में अपनी बहन के घर रह रहा था। वह पिछले 1 सप्ताह से पीलिया बीमारी से पीडि़त था। परिजन अस्पताल में उसका इलाज कराने के बजाए गांव में ही झाड़-फूंक करा रहे थे। इलाज न होने के कारण उसकी स्थिति विगड़ती चली गई। बीमारी से परेशान होकर वह चाकू से गला रेत लिया। 21 दिसंबर की रात करीब 9 बजे बहन भोजन करने के लिए उठाने उसके कमरे में गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिडकी से झांकर देखे तो वह खून से लतपथ छटपटा रहा था। परिजन दरवाजा तोडकर अंदर घुसे और उसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply