Breaking News

अम्बिकापुर@मजबूत मन,मजबूत जीवन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। उदयपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में विजन समाजसेवी संस्था द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘मजबूत मन, मजबूत जीवन’ था, जिसका उद्देश्य बच्चों में मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का कठिन संघर्ष और अनुशासन देखकर यह कहना बिल्कुल सही होगा कि वे मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। उन्होंने बच्चों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी और कहा कि ‘कभी भी जीवन से हार मत मानो, पढ़ाई में नंबर कम आ सकते हैं, लेकिन जीवन में नंबर कभी कम नहीं होना चाहिए। ‘कार्यक्रम की संयोजिका, अधिवक्ता और समाजसेवी शिल्पा पाण्डेय ने कहा कि एक मजबूत मन ही समाज की बुनियाद है। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता की परवरिश के संघर्ष को याद रखने की सलाह दी और कहा कि जीवन में कभी भी निराशा नहीं आनी चाहिए। शिल्पा पाण्डेय ने यह भी बताया कि सकारात्मक सोच से ही एक मजबूत जीवन का निर्माण होता है।
इस कार्यक्रम में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका सरोजिनी प्रमिला ने विजन समाजसेवी संस्था के प्रयासों की सराहना की और बच्चों की मानसिक मजबूती को जीवन का सबसे अहम हिस्सा बताया। कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चियों ने भाग लिया और कई बच्चियों ने अपनी मानसिक समस्याओं को लिखित रूप में समाजसेवी शिल्पा पाण्डेय से साझा किया। शिल्पा पाण्डेय ने उन बच्चियों की एक-एक करके काउंसलिंग की और उन्हें जीवन में सकारात्मक रहने की प्रेरणा दी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply