Breaking News

अम्बिकापुर@मुखबिर की सूचना पर संभागीय आबकारी विभाग को मिली कामयाबी

Share


दो लाख रुपए के नशीली इंजेक्शन के साथ सप्लायर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने दो लाख रुपए के नशीले इंजेक्शन के साथ एक सप्लायर को कोरिया से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा भेजा। जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला कोरिया के थाना पटना चौकी पंडोपारा अंतर्गत सांवारांवा निवासी दिलीप सोनवानी अपने घर में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करता है। सूचना उपरांत सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने दिलीप के पास से नशीली इंजेक्शन खरीदी करवाकर दिलीप सोनवानी घर से एक प्लास्टिक बोरी में 100 नग REXOGESIC INJECTION व 100 नग ्रAVIL INJECTION ज़ब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22ष्ट के तहत गिरफ्तार कर बैकुंठपुर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जिला कोरिया में यह उड़नदस्ता टीम की पहली कार्रवाई है। इसके पूर्व सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर जिले में नशीले इंजेक्शन की कार्रवाई की जा चुकी है,जशपुर और एमसीबी के इंजेक्शन विक्रेताओं की पतासाजी की जा रही है जल्द भी उन जिलों में भी कार्रवाई की जाएगी। पिछले चार महीने में नशीले इंजेक्शन, कफ सिरप विक्रेताओं पर अब तक 31वीं बड़ी कार्रवाई की गई।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply