Breaking News

अम्बिकापुर@जगदम्बा आभूषण में चोरी की कोशिश मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।शहर के सदर रोड स्थित जगदम्बा आभूषण 13 दिसंबर की रात को अज्ञात नकाबपोश द्वारा चोरी की कोशिश की गई थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर की रात 11 बजे जगदम्बा आभूषण दुकान में सीसीटीवी कैमरा व बिजली कनेक्शन का तार काटकर दुकान से सोना-चांदी चोरी करने का प्रयास किया गया था। काले रंग का बुर्का पहने चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। दुकान के मालिक राज सोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा (4) 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर को आकाश अग्रवाल के रूप में की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी आकाश अग्रवाल उफऱ् कल्लू पिता रोशन लाल 31 वर्ष निवासी ब्रम्ह रोड शीतला वार्ड के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वेल्डिंग मशीन, प्लायर वायर कटर, वेल्डिंग रॉड, टार्च, वायर एक्सटेंशन, इत्यादि ज़ब्त किया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply