Breaking News

अम्बिकापुर@मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पर टीएस सिंहदेव की समीक्षा बैठक

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने समीक्षा बैठक की। एसआईआर की प्रक्रिया के प्रारंभ होने के उपरांत ये उनकी द्वारा ली गई चौथी समीक्षा बैठक है। इस बैठक में एसआईआर को लेकर गठित लोकसभा, विधानसभा, ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी और सहप्रभरियो के अतिरिक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। एसआईआर में गणना प्रपत्र के वितरण और उनके एकत्रीकरण के लिए पूर्व निर्धारित तिथि 4 दिसंबर को दो बार 7-7 दिनों तक बढाने के उपरांत 18 दिसंबर इसकी अंतिम तिथि थी। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 23 दिसंबर को मतदाता सूचियों का मसौदा प्रकाशन के बाद पार्टी के मंडल अध्यक्ष और बीलओ पर महत्वपूर्ण जवाबदेही आ जायेगी। प्रकाशित मतदाता सूचियों में जिन वैध मतदाताओं का नाम नहीं आयेगा उनके सहयोग के लिए दावा प्रस्तुत करना होगा। साथ ही मतदाता सूचियों में जुड़े गलत नमो को भी तलाश कर इन नमो पर अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में बीएलओ के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ पर बीएलओ के हाथ में ही पार्टी की पूरी बागडोर है।
उन्होंने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ नेताओं सहित सभी पदाधिकारियों को तत्काल एक एक बूथ की जिम्मेदारी लेने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने बूथ का नम्बर जिला कांग्रेस कमेटी को देकर तत्काल प्रभाव से उस बूथ पर एसआईआर के प्रबंधन में बीएलओ को सहयोग प्रदान करें।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply