Breaking News

सूरजपुर@ सुशासन सप्ताह के अंतर्गत नयनपुर में श्रमिक पंजीयन शिविर, दो शिविरों में 110 नए श्रमिकों का हुआ पंजीयन

Share

सूरजपुर, 20 दिसम्बर 2025(घटती-घटना)। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले में श्रमिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा नयनपुर में श्रमिक पंजीयन शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कार्यालय, नयनपुर परिसर तथा कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित किए गए। शिविरों में श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमिकों का पंजीयन करते हुए उन्हें श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने शिविर में पहुंचकर पंजीयन कराया और योजनाओं के प्रति रुचि दिखाई, जिला प्रशासन का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है। सुशासन सप्ताह के तहत आगे भी इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से श्रमिक हितों को मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे।
पंजीयन का विवरण- कोल्ड स्टोरेज परिसर
30 नए श्रमिकों का पंजीयन, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नयनपुरः 80 श्रमिकों का पंजीयन, कुल पंजीयनः 110 श्रमिक, शिविर स्थलों पर श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे पंजीयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई और किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply