Breaking News

सूरजपुर@ मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Share


एसआईआर में बीएलए-2 और बूथ अध्यक्षों की भूमिका निर्णायक : शिवनाथ यादव
सूरजपुर,20 दिसम्बर 2025(घटती-घटना)।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला रामानुजनगर के मंगल भवन में आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुरली मनोहर सोनी ने की, कार्यशाला में बतौर अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिवनाथ यादव,प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, कोरिया के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे,कार्यशाला का उद्देश्य दूसरे चरण के कार्यों को प्रभावी, सटीक और संगठित ढंग से संपादित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित व प्रेरित करना रहा,ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण सुनिश्चित हो और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिले।
एसआईआर 2003 के बाद पहली बार, शुद्धिकरण का बड़ा अवसर
कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी शिवनाथ यादव ने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण 2003 के बाद पहली बार निर्वाचन आयोग द्वारा कराया जा रहा है, जिसे मतदाता सूची का शुद्धिकरण भी कहा जाता है, उन्होंने कहा पहला चरण पूर्ण हो चुका है,अब दूसरे चरण में बीएलए-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है,यदि इस चरण में कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे तो इसका लाभ न केवल पार्टी को,बल्कि स्थानीय चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा।
बूथ से ही बनते हैं प्रतिनिधिःमरावी
प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि दूसरे चरण में कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रियता के साथ जुटना होगा, उन्होंने कहा बूथ कार्यकर्ता ही पंच,सरपंच,बीडीसी,डीडीसी, पार्षद, विधायक और सांसद बनाते हैं, साथ ही उन्होंने अपने दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया।
संभावित गड़बडि़यों को रोकना जरूरी : कृष्ण बिहारी जायसवाल
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण में संभावित गड़बडि़यों को रोकें और अपने मतदाताओं का नाम हर हाल में सूची में जुड़वाएं,उन्होंने बूथ अध्यक्ष और बीएलए-2 की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया,कार्यशाला को जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी,भीमसेन अग्रवाल एवं रामकृपाल साहू ने भी संबोधित किया,कार्यक्रम का संचालन शशिकांत गर्ग ने किया,रामानुजनगर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया,जबकि आभार प्रदर्शन रामानंद जायसवाल ने किया।
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला के दौरान कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक निरंजन सिंह के परिवार ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,इस अवसर पर उनकी बेटी अनीता सिंह, अजेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह सहित अनेक समर्थक मौजूद रहे।
मंडलवार समीक्षा
कार्यशाला के बाद जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों रामानुजनगर,प्रेमनगर,देवनगर,सूरजपुर शहर, सूरजपुर ग्रामीण और बिश्रामपुर की मंडलवार समीक्षा की गई,इस दौरान सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 ने एसआईआर प्रथम चरण में किए गए कार्यों की जानकारी दी।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply