Breaking News

सूरजपुर@ रेलवे विभाग के मालगाड़ी से चावल चोरी मामले में चौकी बसदेई पुलिस ने 2 लोगों से 10 हजार रूपये का चावल किया जप्त

Share


सूरजपुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। दिनांक 18.12.2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम झांसी का दमोदर राव एवं उंचडीह के दिनेश विश्वकर्मा दोनों अवैध रूप से रेलवे विभाग के मालगाड़ी से चावल चोरी कर बिक्री करने हेतु उंचडीह रेलवे फाटक के पास ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दमोदर राव पिता स्व. सुन्दर राव उम्र 28 वर्ष ग्राम झांसी एवं दिनेश विश्वकर्मा पिता सुरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी उंचडीह को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि रेलवे विभाग के मालगाड़ी से चावल चोरी कर बिक्री करने हेतु लेकर आना बताया जिनके कब्जे से 4 क्विंटल चावल कीमत करीब 10 हजार रूपये का जप्त कर दोनों के विरूद्ध धारा 35(1-घ)/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply