Breaking News

सूरजपुर@अवैध धान पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

Share

सूरजपुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले में अवैध धान के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतापपुर द्वारा धान खरीदी केंद्र दवनकरा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान एक किसान द्वारा 36 बोरी पुराना धान विक्रय हेतु लाया गया पाया गया। नियमानुसार उक्त धान को मौके पर ही जप्त कर लिया गया तथा आगे की कार्रवाई हेतु संबंधित समिति को सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से कहा गया है शासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है साथ ही इस अवसर पर अपील की गई है कि वे केवल वैध एवं नियमानुसार ही धान का विक्रय करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply