-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। जशपुर जिला के करबला रोड निवासी उमेश राम पिता मुना राम 43 वर्ष को बाइक का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार कर दिया, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पुत्री उमा भारती ने पुलिस को बताया है कि 16 दिसंबर को परिवार के सभी सदस्य घर पर थे, उसके पिता उमेश राम घर से 50 मीटर दूर मुख्य मार्ग की ओर गए थे। शाम करीब 6 बजे बाइक क्रमांक सीजी 14 बी 1906 का चालक तेज रफ्तार में उनके पिता को ठोकर मार दिया, जिसमें उनका बांया हाथ टूट गया था और सीना सहित शरीर के कई हिस्से में अंदरूनी चोटें आई थी। घायल अवस्था में उमेश राम को जिला अस्पताल जशपुर लेकर स्वजन पहुंचे, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद 17 दिस बर को रिफर करने पर शासकीय एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां 18 दिसंबर की शाम 4 बजे इलाज के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur