Breaking News

अम्बिकापुर@पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा विजेता छात्रों को ट्राफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में सामाजिक विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत दिनांक 04 दिसंबर से की गई थी, जिसके अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 500 विद्यार्थियों ने सहभागिता ली।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा साइबर जागरूकता, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों जैसे विषयों पर आधारित चित्र तैयार किए गए। इन चित्रों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं आगंतुकों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम एवं नशे के दुष्प्रभाव विषयों पर विचार-विमर्श एवं समझ विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रदर्शनी के दौरान प्रतिभागियों ने न केवल अपने चित्र प्रस्तुत किए, बल्कि अन्य विद्यार्थियों की कलाकृतियों का भी अवलोकन किया, जिससे सीखने एवं संवाद का वातावरण निर्मित हुआ। आयोजित प्रदर्शनी में पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल तथा रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए गए विषयों की जानकारी ली गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक विषयों पर अपनी सोच व्यक्त करने का अवसर मिला तथा जागरूकता से संबंधित विषयों पर जानकारी साझा की गई। प्रदर्शनी को एक शैक्षणिक एवं जागरूकता आधारित गतिविधि के रूप में देखा गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर प्रतिभागियों का चयन किया गया।
महाविद्यालय स्तर पर पल्लवी व्यापारी, विशाखा एवं मार्था मिंज चयनित रहीं। हाई स्कूल स्तर पर अक्षिता डबराल, अनुष्का सिंह एवं राधिका ठाकुर का चयन किया गया। मिडिल स्कूल स्तर पर स्वाथिल गुप्ता, काव्या केशरी एवं सार्थक गुप्ता चयनित हुए जिन्हें पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा ट्राफी एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply