Breaking News

सूरजपुर@ नदी किनारे जुआ खेलने के मामले चौकी बसदेई पुलिस ने 2 जुआडि़यों को पकड़ा,नगदी रकम सहित 4 मोटर सायकल किया जप्त

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,19 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध सजगता से लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी क्रम में चौकी बसदेई पुलिस को दिनांक 18.12.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गंगोटी शिवपुर नदी के किनारे कुछ व्यक्ति हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 2 जुआड़ी दिनेश साहू उम्र 25 वर्ष व रामचरण सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गंगोटी को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा, कुछ जुआड़ी पुलिस की आहट पाते ही भाग निकले। पुलिस ने जुआडि़यों व जुआ फड से 11 सौ रूपये नगदी एवं मौके से 2 लाख 50 हजार रूपये कीमत के 4 मोटर सायकल जप्त किया है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply