Breaking News

सूरजपुर@ देव कुमार गुप्ता बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष

Share

  • प्रथम आगमन पर सूरजपुर में ऐतिहासिक स्वागत
  • सैकड़ों युवाओं की रैली,आतिशबाजी और नारों से गूंजा सूरजपुर
  • तारा बॉर्डर से माता कर्मा चौक तक निकली जोशीली स्वागत रैली…
  • भाजयुमो सूरजपुर को मिला नया नेतृत्व,देव कुमार गुप्ता की ताजपोशी पर दिखा युवा जोश
  • युवा नेतृत्व की कमान देव कुमार गुप्ता के हाथ, सूरजपुर में भाजयुमो को नई ऊर्जा
  • संगठन से संघर्ष तक का सफरःदेव कुमार गुप्ता बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष
  • फूल-मालाओं और नारों के बीच देव कुमार गुप्ता का प्रथम आगमन, सूरजपुर बना उत्सव स्थल

-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने देव कुमार गुप्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला सूरजपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही जिलेभर के युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के बाद देव कुमार गुप्ता के रायपुर से प्रथम बार सूरजपुर आगमन को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इसे उत्सव के रूप में मनाया, तारा बॉर्डर में सैकड़ों की संख्या में एकत्र युवा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और आतिशबाजी के साथ उनका ऐतिहासिक और आतिशी स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था, इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश साहू (छोटू) एवं नव-नियुक्त जिला महामंत्री रूपेंद्र कुशवाहा का भी जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रेमनगर, रामानुजनगर, सूरजपुर सहित जिले के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।भव्य रैली,गूंजे ‘युवा मोर्चा जिंदाबाद’ के नारे
स्वागत के पश्चात तारा से प्रेमनगर, श्रीनगर होते हुए सूरजपुर तक भव्य रैली निकाली गई, जो देव कुमार गुप्ता के निवास तक पहुँची, यहाँ तिलक, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया, रैली के दौरान पूरे मार्ग में ‘युवा मोर्चा जिंदाबाद’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा, रैली का समापन माता कर्मा चौक, सूरजपुर में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
हर कार्यकर्ता को मिलेगा सम्मान : देव कुमार गुप्ता
माता कर्मा चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देव कुमार गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि सूरजपुर में भाजयुमो अपनी अलग, सशक्त और प्रभावी पहचान बनाएगा, उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा और सभी को साथ लेकर पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा, साथ ही जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने को तैयार भाजयुमो
देव कुमार गुप्ता की नियुक्ति और उनके प्रथम आगमन पर हुए भव्य स्वागत से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजयुमो सूरजपुर आने वाले समय में नई ऊर्जा, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करेगा, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
लंबा संगठनात्मक अनुभव देव कुमार गुप्ता लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं
वर्ष 2012 से 2016 तक – भाजयुमो सूरजपुर शहर मंडल में प्रचार-प्रसार मंत्री
वर्ष 2016 से 2020 तक – सूरजपुर शहर मंडल अध्यक्ष
वर्ष 2020 से 2025 तक – भाजयुमो जिला मंत्री
इन दायित्वों के दौरान उन्होंने संगठन विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply