Breaking News

रायपुर@छात्रों और शिक्षकों की अब ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Share


रायपुर,19 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब छात्रों और शिक्षकें की ऑनलाइन अटेंडेंस लगेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने सभी संभागीय संयुक्त संचालों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कहा है कि मोबाइल ऐप्प से ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लेटर में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में अभी सात जिलों के स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था है। मगर सरकार ने अब बाकी सभी 26 जिलों में भी इसे लागू करने का फैसला किया है। विभाग द्वारा वर्तमान में इसे 7 जिलों में लागू किया है। इन जिलों में शिक्षक अपनी नियमित उपस्थिति एप्प में दर्ज कर रहे है। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब इसे राज्य के शेष 26 जिलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों हेतु लागू किया जाए। निर्देशानुसार अपने संभाग/जिलों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ‘विद्या समीक्षा केन्द्र’ एप्प में इंद्राज करने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जावे। इस संबंध में अवगत होना चाहेंगे कि भारत सरकार के निर्देशानुसार शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रत्येक दिवस की उपस्थिति की जानकारी शिक्षा मंत्रालय के अधीन ‘राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केन्द्र’ को प्रेषित की जाती है तथा नियमित समीक्षा की जाती है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply