Breaking News

रायपुर@पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को ईडी ने गिरफ्तार

Share


रायपुर,19 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को प्रोडक्शन रिमांड पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जेल से कोर्ट लेकर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, ईडी अब निरंजन दास की कस्टोडियल रिमांड की मांग करेगी। एजेंसी का कहना है कि मामले में गहन पूछताछ जरूरी है, क्योंकि जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। ईडी को यह कार्रवाई पूर्व आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर करनी है। एजेंसी के मुताबिक, सौम्या चौरसिया से पूछताछ में शराब घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण क्लू सामने आए हैं, जिनकी कड़ी निरंजन दास से जुड़ती बताई जा रही है। गौरतलब है कि निरंजन दास पहले से ही आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की दर्ज शराब घोटाले की एफआईआर में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अब ईडी की एंट्री के बाद इस मामले में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply