Breaking News

अम्बिकापुर@मद्य निषेध दिवस पर जनजागरूकता रैली,नशामुक्ति की दिलाई शपथ

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, सरगुजा द्वारा गुरुवार को मद्य निषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्ति एवं मद्य निषेध के प्रति जन जागरूकता विकसित करने हेतु घड़ी चौक से गांधी चौक,अंबिकापुर तक रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रैली में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत विशेष रूप से शामिल रहीं। गांधी चौक में रैली की समाप्ति के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि नशा नाश का कारण है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं तथा यह पारिवारिक कलह का भी एक बड़ा कारण बनता है। उन्होंने कहा कि विकसित समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिए नशामुक्ति की दिशा में ठोस कदम उठाना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन एवं रूपरेखा की प्रस्तुति उप संचालक, समाज कल्याण विभाग,सरगुजा श्री व्ही. के. उइके द्वारा की गई। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों द्वारा भी संबोधन किया गया तथा नशा सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी गई। कार्यक्रम के अंत में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply