Breaking News

सूरजपुर@महाविद्यालय में मद्यपान निषेध दिवस के अवसर पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। समाज कल्याण विभाग सूरजपुर के अंतर्गत शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर में मद्यपान निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक गण, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को मद्यपान से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मद्यपान से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इसे त्यागने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है,बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शपथ कार्यक्रम के माध्यम से सभी उपस्थित जनों ने स्वयं नशा न करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply