Breaking News

सूरजपुर@राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस पर जिला सूरजपुर पेंशनर समाज का सम्मान समारोह

Share


सूरजपुर, 17 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर जिला सूरजपुर पेंशनर समाज द्वारा गरिमामय समारोह का आयोजन कर पेंशनर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर्स एवं नवीन पेंशनर्स का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया, कार्यक्रम में जिला पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष दयानन्द चौबे, सचिव मो. सलीम, कोषाध्यक्ष शेख इस्तियाक, संरक्षक एस.के. तिवारी सहित भैयाथान से भूमिनाथ चतुर्वेदी, रामानुजनगर से सी.वी.एल. कुशवाहा,पेंशनर्स हरिश शुक्ला एवं सोनी जी का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत क्रम में नसीम अहमद सिद्दीकी, शेख इस्तियाक, जयकृष्ण ओझा, आर.एस. मिश्रा, प्रवीण तिवारी, आर.एस. यादव, बृजलाल सोनवानी, हरिश कुमार, आर.बी. शिवहरे, रामआधार सोनवानी, राम अनुज साह, राजेन्द्र प्रसाद साहू, पारसनाथ दुबे, कैलाशनाथ राम, हीरामनी पांडेय, सी.वी.एल. कुशवाहा, विक्रम प्रसाद सोनी, रमेश कुमार पैकरा, आर.एस. ठाकुर, शिवशंकर साहू एवं शिवकुमार पाण्डेय उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान सभी पेंशनर्स ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पेंशनर्स की समस्याओं, अधिकारों एवं सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम का संचालन भूमिनाथ चतुर्वेदी द्वारा किया गया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply