Breaking News

अम्बिकापुर@सर्वधर्म एकता मंच के बैनर तले क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। प्रेम व भाईचारे का संदेश देने व आपसी मेल मिलाप बढ़ाने के उद्देश्यों को लेकर सर्वधर्म एकता मंच के बैनर तले क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन बिशप अंतोनिस बड़ा की अगुवाई व फादर थेओदोर लकड़ा के संयोजन में बिशप हाउस परिसर में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में फादर विलियम उर्रे द्वारा इस मंच के गठन के उद्देश्य व जरूरत पर प्रकाश डाला व अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील शुक्ला ने कहा कि हमारा संविधान हमें इजाजत देता है कि स्वतंत्र रूप से हम अपने धर्म का पालन करते हुए दूसरे धर्म का भी आदर सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करें। सिख समाज के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह सोढ़ी ने अपने दसवें गुरु के उपदेश को बताया की जंग के दौरान भी घायल दुश्मन की सेवा करके गुरु ने प्रेम का संदेश दिया है। ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि सतेंद्र तिवारी ,प्रीतपाल सिंह अरोरा,मौलाना अबरार मिस्बाही, पास्टर प्रणय टोप्पो, शादाब रिजवी, ने भी संबोधित कर अपने विचारों को रखा। पूरी दुनियां में जब मसीही समुदाय क्रिसमस त्योहार की तैयारी में जुटे हुए हैं, ऐसे माहौल में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहने का आह्वान किया। मंच के प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से ये तय किया है कि आने वाले दिनों में सभी धर्म के तीज त्योहारों पर स्वागत सत्कार व परिवारों में जाकर बधाई संदेश देकर आपसी भाईचारे को बढ़ाने काम निरन्तर हम सब मिलकर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान त्रिभुवन सिंह, मृगेंद्र सिंह देव, अशफाक अली, राशिद खान, पार्षद कलीम अंसारी, फादर कल्यानुस मिंज, फ़ा अनिल एक्का, फ़ा अनुरंजन व सभी चर्च के प्रतिनिधि सिस्टर व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply