Breaking News

बलरामपुर@बुजुर्ग को घर के सामने मार डाला,बलरामपुर में जघन्य हत्या

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,16 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम त्रिशूली में मंगलवार सुबह 52 वर्षीय बैगा लल्लू पंडो की घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला सनावाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक लल्लू पंडो सुबह घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव पर सिर, कमर और पीठ में चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं नाक से खून बहता मिला।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply