Breaking News
an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak

अम्बिकापुर@सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
कार पलटने से घायल सवार की मौत हो गई। घटना सूरजपुर जिले की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिला के ग्राम पहिया चंदौरा का धनेश्वर रजवार पिता खरीदन रजवार 34 वर्ष, 15 दिसम्बर की दोपहर घर से रुपये निकालने के लिए भैयाथान बैंक जाने की बात कहकर निकला था। वापस आते समय सोनगरा पेट्रोल पम्प के पास कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इसकी सूचना मिलने पर परिजन घायल कार सवार को एक निजी अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां रात 8.30 बजे चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल,200 से ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों का ट्रांसफर

Share रायपुर,07 जून 2026। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस …

Leave a Reply