Breaking News

अम्बिकापुर@दो अलग-अलग सडक हादसे में युवती व युवक की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
जिले में दो अलग-अलग सडक हादसों में युवती व युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पहला हादसा दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा में 15 दिसंबर को हुआ। 18 वर्षीय युवती अपनी मंगेतर अर्जुन सिंह के साथ बाइक से अंबिकापुर के मीना बाजार घूमने आई थी। वापस लौटते वक्त घुनघुट्टा खर्रा नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिनके बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक का इलाज जारी है। दूसरा हादसा लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सहनपुर में हुआ। 47 वर्षीय लिनुस एक्का अपनी बीमार सास को देखने के बाद 10 दिसंबर को बाइक से पत्नी मानमती एक्का के साथ घर लौट रहा था। जब वे डडगांव कोसा फार्म के पास सडक के किनारे खड़ी गाड़ी को पार कर रहे थे, तब तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में लिनुस को सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गए। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान 15 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल,200 से ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों का ट्रांसफर

Share रायपुर,07 जून 2026। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस …

Leave a Reply