-संवाददाता-
सूरजपुर,16 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर की संयुक्त अध्यक्षता में ट्रांसपोर्टरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), आर टी ओ अधिकारी, खनन अधिकारी, सर्व तहसीलदार, जिले के यातायात प्रभारी सहित संबंधित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कहा कि कई ट्रांसपोर्टरों के वाहन चालकों द्वारा जिले में यातायात नियमों की लगातार अवहेलना की जा रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वाहन चालकों की आंखों की जांच एवं मानसिक स्थिति की अनिवार्य एवं नियमित रूप से जांच कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur