Breaking News

लखनपुर@प्रगतिशील पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक उत्सव

Share


-संवाददाता-
लखनपुर,16 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

प्रगिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक उत्सव अचीवर पब्लिक स्कूल लखनपुर के प्रांगण में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि दिनेश साहू जिला भाजपा के उपाध्यक्ष थे। वही अति विशिष्ट अतिथि राहुल अग्रवाल मंत्री प्रतिनिधि एवं मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के पुत्र थे। विशिष्ट अतिथि लखनपुर के मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति पुलिस महानिरीक्षक एवं प्रगतिशील पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक सीआर पी सिंह ने की प्रथम सत्र का संचालन प्रगतिशील पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन के उपरांत अध्यक्ष एवं निश्चल सरगुजिया साहित्य समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद जायसवाल ने की सर्वप्रथम दिनेश बारी मंडल अध्यक्ष ने अपनी ओजस्वी वाणी से पेंशनर्स को को के रगों में जोश भरने का काम किया तदुपरांत दिनेश साहू ने अपनी चिर परिचित लहजे में कार्यक्रम को संबोधित कर वह वाही लूटी। अंत में पूर्व आईजी में अपना अनुभव साझा किया और कहा कि हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अगर चाहे तो मुझे बुलाकर छात्रों को मेरे अनुभव का लाभ दिला सकते हैं। साइन सरगम फाउंडेशन लखनपुर के शिवराज सिंह एवं रामनगरिया बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत कर महफिल लूट लिए। अंत में निश्चल सरगुजिया साहित्य समिति के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गयाढ्ढ इस सत्र का काव्य में संचालन श्रीमती आशा पांडे ने किया सरस्वती वंदना श्रीमती पूनम दुबे के द्वारा किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply