Breaking News

अम्बिकापुर@तेज रफ्तार का कहर…एक ही रात 2 महिलाओं की मौत,मंगेतर गंभीर,दिल दहला देने वाला हादसा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोग अपनी जान गवा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में 15 दिसंबर की रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत : पहला हादसा अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार सानिया कंवर (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मंगेतर अर्जुन सिंह (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि सानिया और अर्जुन की शादी तय हो चुकी थी। दोनों दरिमा के नावापारा इलाके के निवासी थे और 15 दिसंबर को मीना बाजार देखने अंबिकापुर आए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया। अर्जुन सिंह को गंभीर चोटें आई हैं और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। दरिमा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सड़क पार कर रही महिला को इनोवा ने कुचला
दूसरा हादसा नेशनल हाईवे-130 पर अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित केवरा गांधी चौक के पास हुआ। यहां सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply