Breaking News

सूरजपुर@धान खरीदी में टोकन संकट से किसान बेहाल,कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,19 को धरना की चेतावनी

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,16 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

धान खरीदी व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में परेशान किसान पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज तिवारी के निवास पर पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। इसके पश्चात पंकज तिवारी के नेतृत्व में किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। किसानों का कहना है कि टोकन प्रणाली के कारण उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान खरीदी केंद्रों में प्रतिदिन तय की गई खरीदी मात्रा बेहद कम है। यदि इस मात्रा में तत्काल वृद्धि नहीं की गई तो कुल उत्पादन का 70 प्रतिशत से अधिक धान खरीदा जाना संभव नहीं हो पाएगा,जिससे 30 प्रतिशत से अधिक किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे। किसानों ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। कई गांवों में सर्वर की समस्या बनी रहती है, वहीं अनेक किसानों के पास एंड्रॉयड मोबाइल भी नहीं है। ऐसे में टोकन प्राप्त करना उनके लिए लगभग असंभव हो गया है।

किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उनके हित को ध्यान में रखते हुए त्वरित निर्णय लिया जाए और धान खरीदी की व्यवस्था को सरल एवं सुचारु बनाया जाए। किसानों में बढ़ते रोष को देखते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि गुरुवार तक व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply