Breaking News

सोनहत@ आवारा कुत्तों के प्रबंधन को लेकर सोनहत में प्रशिक्षण आयोजित

Share


सोनहत,15 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों से आमजन की सुरक्षा एवं राहत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखण्ड सोनहत में आवारा कुत्तों के पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में विकासखण्ड सोनहत के विभिन्न ग्राम पंचायतों में खेल परिसर, स्टेडियम, बस स्टैंड/बस स्टॉप जैसे सार्वजनिक स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। चिन्हांकित स्थानों पर निर्धारित प्रारूप में नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन स्थानों के लिए नोडल अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो संबंधित स्थलों का प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार निरीक्षण करेंगे, उक्त व्यवस्था के तहत दिनांक 15 दिसंबर को जनपद पंचायत सोनहत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुधन विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान नोडल एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया, प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय के माध्यम से आवारा कुत्तों के पर्यवेक्षण, नियंत्रण एवं प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा आमजन की सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों से निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों से होने वाली समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सके।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply