Breaking News

एमसीबी@शहर में भालू,गांव में हाथी,एमसीबी जिला बना…‘ह्यूमन-वाइल्डलाइफ वार ज़ोन’

Share

सुबह की सड़कों पर भालू…रात में हाथी : दहशत में जिला मुख्यालय…

  • भालू का हमला,हाथियों का कहर : प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल…
  • मनेन्द्रगढ़ में भालू हाथी बेलगाम : क्या प्रशासन किसी मौत का इंतज़ार कर रहा है?
  • मनेन्द्रगढ़ शहर में भालू का तांडव : क्या प्रशासन किसी बड़ी अप्रिय घटना का इंतज़ार कर रहा है?


-राजन पांडेय-
एमसीबी,15 दिसंबर 2025
(घटती-घटना)।

एमसीबी जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में मानव–वन्यजीव संघर्ष गंभीर होता जा रहा है, एक ओर शहरी इलाकों में भालू की बेखौफ मौजूदगी से लोग दहशत में हैं,वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचलों में हाथियों का उत्पात जान–माल के लिए खतरा बन चुका है, सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना के बाद ही ठोस कदम उठाएगा?
रिहायशी इलाकों में भालू बेखौफ,वन विभाग बेखबर, कैमरे में कैद भालू का हमला,कार्रवाई अब भी फाइलों में, एक पत्र, पंद्रह दिन, शून्य कार्रवाईः डीएफओ पर उठी उंगलियाँ, माँ भालू ने अखबार वितरक को दौड़ाया,साइकिल छोड़ भागा युवक, भालू अब जंगल नहीं, कॉलोनियों में कर रहा सुबह की सैर, शहर में खुलेआम भालू, बच्चे-बुज़ुर्ग सबसे ज़्यादा खतरे में, हाथी का कहरः मकान, कार और बाइक रौंदी, ग्रामीण सहमे,बिना मुनादी गांव में घुसा हाथी, भारी नुकसान,जनकपुर क्षेत्र में हाथी का आतंक, वन विभाग अलर्ट मोड में,‘ऑपरेशन ट्रैंम्लिाइज’ सिर्फ कागज़ों में? क्या डीएफओ ने पत्र लिखकर निभा ली जिम्मेदारी? रेंजर मुख्यालय से 50 किमी दूर, शहर भालू के हवाले,भालू से दहशत,थाने पहुँचे लोग डीएफओ-रेंजर पर एफआईआर की मांग की जन सुरक्षा का सवाल,सियासत का सन्नाटा, जब जंगल शहर में घुस आए और सिस्टम जंगल बन जाए, भालू के पंजे, हाथी के पैर और प्रशासन की आंखों पर पट्टी,अगर आज नहीं जागे, तो कल देर हो जाएगी।
बहारों फूल बरसाओ…मेरा रेंजर आया है…कांग्रेस का अनोखा विरोध…
भालू के आतंक से नाराज़ यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन,राजकुमार केशरवानी,सौरव मिश्रा,स्वप्निल सिन्हा सहित कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने रेंजर का हाथ जोड़कर स्वागत किया और गीत गाते हुए व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया। आरोप है कि रेंजर मुख्यालय में निवास नहीं करते…जबकि शहर लगातार संकट में है। लोगों की नाराज़गी के बीच रेंजर ने एक सप्ताह में भालू पकड़ने का आश्वासन दिया है।


माँ भालू ने अखबार वितरक को दौड़ाया
सोमवार सुबह लगभग 9 बजे मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 में एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ रिहायशी इलाके में दिखी। पूर्व पार्षद शिव नारायण यादव के घर के पास से इंजीनियर बसंत जायसवाल के आवास की ओर बढ़ते भालुओं ने सायकिल सवार अखबार वितरक पर हमला करने का प्रयास किया, जान बचाने के लिए वितरक को सायकिल छोड़कर भागना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भय का माहौल है, स्थानीय लोगों के अनुसार, यह भालू परिवार कई दिनों से कॉलोनियों में देखा जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
थाने में ज्ञापन,एफआईआर की मांग…
वार्ड 16 के सुरेश चौधरी ने लिखित शिकायत में बताया कि भालू ने उन पर हमला किया, शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने बचाया। अल्का टोप्पो ने बताया कि उनके बच्चे पर भालू ने हमला किया, जिससे उसे चोट आई, कांग्रेस नेताओं के साथ ग्रामीणों ने थाने और वन विभाग कार्यालय के सामने नारेबाज़ी कर डीएफओ और रेंजर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
क्या डीएफओ ने केवल पत्र लिखकर औपचारिकता निभा दी?
वनमंडल अधिकारी मनीष कश्यप ने 2 दिसंबर को पीसीसीएफ को पत्र लिखकर ‘ऑपरेशन ट्रैंम्लिाइज’ के तहत मादा भालू व शावकों को पकड़ने की अनुमति मांगी थी, करीब 15 दिन बीतने के बाद भी न अनुमति की स्थिति स्पष्ट है, न टीम की तैनाती, प्रश्न उठता है क्या एक पत्र लिखकर जिम्मेदारी पूरी मान ली गई?
राजनीतिक आरोप भी गरमाए…
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पूर्व में निलंबन का हवाला देकर उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। यदि ऐसा नहीं है, तो जन–सुरक्षा से जुड़े मामले में तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं? जिम्मेदारों ने चेताया है कि देरी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
वन विभाग की कार्रवाई…
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, हाथी को सुरक्षित क्षेत्र में खदेड़ने की कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने,दूरी बनाए रखने और सहयोग की अपील की गई है, मनेन्द्रगढ़ में भालू और हाथियों का बढ़ता खतरा अब सामान्य घटना नहीं रहा,तत्काल,समन्वित और ज़मीनी कार्रवाई के बिना हालात काबू में आना मुश्किल है, प्रशासन से अपेक्षा है कि अनुमति, संसाधन और टीम की तैनाती में देरी खत्म हो—क्योंकि एक चूक किसी की जान ले सकती है।
हाथियों का आतंकः मकान,दो कारें और बाइक रौंदी
एमसीबी जिले के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत च्यूल में एक नर हाथी ने रविवार रात उत्पात मचाया। एक मकान,एक ओमनी वाहन,दो चारपहिया वाहन और एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई, ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर मुनादी नहीं कराई गई, जिससे नुकसान बढ़ा।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply