Breaking News

अम्बिकापुर@ग्राम डूमरडीह के पटवारी को हल्का नं. 8 से हटाने की मांग

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
ग्राम डूमरडीह के ग्रामवासियों ने सोमवार को जनदर्शन में कलेक्टर विलास भोस्कर को ज्ञापन सौंपकर देवलाल मिंज, पटवारी हल्का नं. 8 को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामवासियों का आरोप है कि देवलाल ने अपनी पटवारी सेवा का दुरुपयोग किया है और वह लंबे समय से इस क्षेत्र में पक्षपाती और भ्रष्टाचारपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं। ग्रामवासियों ने आवेदन में बताया कि पटवारी का अपने ही गांव डूमरडीह में शोषण और भेदभावपूर्ण रवैया है। वे कृषकों के नामांतरण,सीमांकन और बटवारे के मामलों में रिश्वत की मांग करते हैं और निष्पक्षता से कार्य नहीं करते। इसके अलावा उसने पहाड़ी कोरवाओं की भूमि पर भी कब्जा करवाने का आरोप लगाया है, जिससे गरीब और असहाय लोग शोषित हो रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि पटवारी का कार्यशैली अशांति फैलाने वाली है। वे जमीन के विवादों को बढ़ावा देते हैं और भूमि नापने के नाम पर पैसे की उगाही करते हैं। इस प्रकार के भ्रष्टाचार और पक्षपाती कार्यों से ग्रामवासियों में असंतोष और तनाव की स्थिति बनी हुई है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply