-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
शहर के सदर रोड स्थित प्रसिद्ध जगदम्बा आभूषण में चोरी की कोशिश की गई, लेकिन चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। बुर्का पहने एक व्यक्ति सीसीटीवी में चोरी की कोशिश करते हुए कैद हुआ है। घटना के समय दुकान के पास शोर-शराबा होने पर चोर डरकर मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार, चोर ने दुकान के बगल में स्थित एक निर्माणाधीन मकान के रास्ते छत से होते हुए दुकान में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि, वह दुकान के अंदर प्रवेश करने में सफल नहीं हो सका। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें चोर को देखा जा सकता है। कोतवाली थाना प्रभारी शिशिरकांत सिन्हा ने बताया कि यह चोर और संभवतः गिरोह बाहरी लग रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। व्यवसायियों का कहना है कि हालांकि चोरी की कोशिश असफल रही, लेकिन इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति ही कैद हुआ है। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह काम किसी एक व्यक्ति का नहीं को सकता। इसके साथ और लोग हो सकते हैं। जो बाहरी गिरोह की संभावना है। चोरों ने पहले रेकी की होगी। इसके बाद वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur