Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा में सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट के आधार पर सरगुजा जिले के 10 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटनाजन्य क्षेत्र) का चयन किया गया। इन स्थानों पर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरगुजा पुलिस, राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकारी और लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। ब्लैक स्पॉट में जिसमें लुचकी के घाट काली मंदिर के निकट से रघुकुल फिय़ुल्स,लुंड्रा चौक से पूनम फिय़ुल्स, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली से सम्राट पेट्रोल पम्प, बनारस रोड तरणताल से बाबरा पेट्रोल पम्प, रिंग रोड बिलासपुर चौक से आदित्य ज्योति होटल के निकट,रिंग रोड आकाशवाणी चौक से विशाल मेगा मार्ट, बनारस रोड पीजी कॉलेज ग्राउंड से मिश्रा स्विट्स,रिंग रोड चांदनी चौक से शहीद चौक, नवापारा चौक से संगवारी स्वास्थ्य केंद्र, विश्वास मेडिकल बतौली से पंचायत भवन शामिल है। इन स्थानों पर सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न सुधारात्मक उपायों की आवश्यकता है, जिनमें रिफ्लेक्टर, रंबल स्टि्रप, रेडियम बोर्ड, रोड लाइट और दुर्घटना से चेतावनी देने वाले बोर्ड शामिल हैं। इन सुधारों को लागू करने के लिए विभाग प्रमुख शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस निरीक्षण में सरगुजा पुलिस से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, यातायात प्रभारी विजय कैवर्त्य, राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग से निखिल लकड़ा, गौतम नरवरिया, नवीन सिन्ह, एनएस ध्रुव, और बसंत खाखा शामिल हुए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply