
सरकारी धन की खुली लूट…84 करोड रुपए की बन रही 28 किलोमीटर सड़क निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट अब तक 5 वर्षों में भी नहीं हो पाई पूरी
-सोनू कश्यप-
प्रतापपुर,14 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से राजपुर मार्ग पर चल रहे पी डब्लू डी विभाग का सड़क और नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। सरकारी फंड से करोड़ों रुपये की लागत से बन रही यह परियोजना अब भ्रष्टाचार,लापरवाही और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का प्रतीक बनती जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे
भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल ने इस सड़क मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य पर प्रश्न चिन्ह लगाया है और बताया कि सड़क अभी पूरी तरह से बनकर तैयार भी नहीं हुई और 5 वर्षों से बन रही है सड़क मगर बनते के साथ उखाड़ना सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं और बीच-बीच में पेश रिपेयरिंग का कार्य भी चल रहा है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है की 84 करोड रुपए की प्रतापपुर से राजपुर सड़क निर्माण की स्थिति क्या है। जहां अधिकारी भी इस मामले में मौन धारण कर किए हुए हैं। इस सड़क में मोटा ढलाई कंक्रीट सड़क का निर्माण हुआ है उसके डामरीकरण का भी काम। चल रहा है इसके बावजूद भी सड़क निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है और जगह-जगह सड़क दब गया है और टूट गया है। विभागीय अधिकारी या इंजीनियर साइट पर मौजूद नहीं होते। इससे यह स्पष्ट होता है कि कार्य को छुपाने और नियमों को ताक पर रखकर पूरा किया जा रहा है। जिसके वजह से ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है। पीडब्लूडी के नियमानुसार, हर निर्माण स्थल पर तकनीकी निरीक्षण, कार्य डायरी, गुणवत्ता नियंत्रण परीक्षण और इंजीनियर की उपस्थिति अनिवार्य होती है, लेकिन यहां इन सभी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
मानकों की अनदेखीः कमजोर ढांचा भविष्य के लिए खतरा
प्रत्यक्षदर्शियों और निर्माण से जुड़े स्थानीय तकनीकी जानकारों ने जिन गड़बडि़यों की ओर इशारा किया है,वे अत्यंत गंभीर हैं जिससे संरचना की मजबूती संदिग्ध हो चुकी है। सरिया का उपयोग न के बराबर किया गया है, और जहां किया गया है, वहां उसका अंतर स्पेस मानकों से अधिक है। कंक्रीट मिश्रण का अनुपात असंतुलित है, जिससे पूरी नाली की उम्र और टिकाऊपन पर सवाल उठता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के निर्माण के कारण कुछ ही महीनों में नालियों का क्षरण शुरू हो सकता है, जिससे सड़क के किनारे जलभराव, गड्ढे और दुर्घटनाएं आम हो जाएंगी।
छोटी पुलिया का कार्य अब तक शुरू नहीं, जलनिकासी का संकट तय
राजपुर रोड के कई हिस्सों पर प्रस्तावित छोटी पुलिया का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है। जबकि यह पुलिया जलनिकासी और सड़क की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक थीं। बिना इन पुलियों के वर्षा जल नालियों में समुचित रूप से नहीं बह पाएगा सड़क किनारे कटाव और धंसाव की समस्या बढ़ेगी भारी बारिश के दौरान जलभराव से आमजन को भारी परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा रहेगा।
तीन-चार सालों से जारी निर्माण, अब तक अधूरा : स्थानीय लोगों ने बताया कि यह निर्माण कार्य पिछले चार पांच वर्षों से चल रहा है, लेकिन आज तक न पूर्णता की कोई उम्मीद दिख रही है और न ही निर्माण की गुणवत्ता में कोई सुधार। यह इस बात का प्रमाण है कि या तो कार्य में जानबूझकर देरी की जा रही है या फिर भ्रष्टाचार के चलते प्रगति की गति थम गई है।
स्थानीय जनता में आक्रोश,उच्च स्तरीय जांच की मांग
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन और शासन से मांग की है किः इस पूरे निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट करवाई जाए।
घटिया निर्माण : ठेकेदार,सुपरवाइजर और विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई हो विभागीय पुनर्मूल्यांकन कराया जाए…
प्रतापपुर से राजपुर तक हो रहे इस निर्माण कार्य ने यह दिखा दिया है कि भ्रष्टाचार सिर्फ धन का अपव्यय नहीं, बल्कि आम नागरिक की सुरक्षा और भविष्य से भी खिलवाड़ है। यदि समय रहते इस पर कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह जनता के पैसे की बर्बादी के साथ-साथ एक बड़ा प्रशासनिक मॉकरी बन जाएगा। इस विषय में एसडीएम ललिता भगत ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब की जाएगी और जांच की आदेश दिए जाएंगे,गुणवत्ता सही नहीं रहने पर जांच कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करती हूं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur