Breaking News

सूरजपुर@3 मजदूरों की मौत,कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से दबे

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर, 13 दिसम्बर 2025(घटती-घटना)।

जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। अचानक दीवार भरभराकर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विफल (भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है। वहीं 1 घायल का इलाज जारी है। सूचना के बाद कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक,शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज में सभी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान 4 मजदूरों पर अचानक दीवार गिर गई। घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि इलाज के दौरान एक और मजदूर ने दम तोड़ा। वहीं मजदूर सुरेन्द्र (रामनगर) अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना पर कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर मौके पर पहुंचे। मजदूरों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने कोल्डस्टोरेज बंद करो के नारे लगा रहे थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply