Breaking News

खड़गवां@कैबिनेट मंत्री के गृह क्षेत्र में ही घटिया निर्माण! गौरव पथ सहित कई पंचायतों में लापरवाही उजागर

Share


सीसी रोड व नाली निर्माण में खुली मनमानी, गुणवत्ता मानकों की उड़ रही धज्जियाँ


-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवां,12 दिसंबर 2025
(घटती-घटना)।

विभिन्न क्षेत्रों में सी सी रोड सह नाली निर्माण कार्य ठेकेदारों के द्वारा किया जा रहा है जो पूर्ण रूप से घटिया एवं गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है सी सी सड़क सह नाली निर्माण कार्य आर एम सी प्लांट का उपयोग कर सी सी सडक सह नाली निर्माण कार्य किया जाना है जो इस खड़गवां विकासखंड के निर्माणाधीन सी सी सड़कों में कहीं पर उपयोग नहीं किया जा रहा है और ओवर साइज गिट्टी का उपयोग और सड़क पर बिछाई जा रही प्लास्टिक भी जिस मापदंड की लगाई जानी है उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है सीमेंट की मात्रा भी कम उपयोग किया जा रहा है सड़क निर्माण कार्य।
क्षेत्र में ठेकेदारों के मुंशी के द्वारा मनमाने तरीके से सी सी सड़क सह नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और कराया जाना है। जिसमें ग्राम पंचायत पेंड्री में गौरव पथ उधनापुर ग्राम पंचायत में गौरव पथ और खड़गवां ग्राम पंचायत के जनकपुर से महेंद्र घर तक निर्माण कार्य कराया जाना है।
इन सड़क निर्माण कार्य में भी फिर मजदूरों के सारे लाखों रुपए की सी सी सड़क सह नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा इन गौरव पथ सड़क निर्माण स्थल पर ना ही ठेकेदारों के द्रारा कोई इंजिनियर उपस्थित नहीं रहता है और ना ही विभागीय इंजिनियर निर्माण स्थल पर उपस्थित रहता है। फिर ठेकेदार के मुंशी मनमाने तरीके से बिना गुणवत्ता युक्त समाग्री के सी सी सडक निर्माण कार्य कराया जा रहा है?जबकि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री के गृह के ग्राम पंचायतों में एवं स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा स्वयं भूमिपूजन भी किया गया है और उसके बाद गौरव पथ से विभिन्न ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए की लागत की सी सी सडक सह नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है वो बिना मापदंडों के जैसे आर एम सी प्लांट के और निर्माण कार्य की जो गुणवत्ता के तहत निर्माण कार्य किया जाना है वो किसी भी सी सी सड़क सह नाली निर्माण कार्य में नहीं किया जा रहा है अब सवाल ये उठता है कि जब छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री के गृह ग्राम के पंचायतों में गुणवत्ता एवं मापदंडों का पालन कर सी सी सडक सह नाली निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है तो अन्य क्षेत्रों में कितनी गुणवत्ता एवं मापदंडों से निर्माण कार्य कराया जा रहा होगा सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है?


Share

Check Also

बसंतपुर@यूपी से अवैध डीजल लाकर खपा रहे थे,बसंतपुर पुलिस ने दबोचा

Share स्कॉर्पियो से 385 लीटर डीजल जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर-संवाददाता-बसंतपुर,02 …

Leave a Reply