-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।
राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर ) (छ.ग.) श्री के. एल. चरयाणी जी के मार्गदर्शन में आगामी दिनांक 13/12/2025 दिन – शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा (अम्बिकापुर ) (छ.ग.) के अंतर्गत सभी न्यायालयों में, जिसमें व्यवहार न्यायालय सीतापुर भी सम्मिलित है,में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर मामलों का राजीनामा के माध्यम से निराकरण करने हेतु खण्डपीठ का गठन किया जा चुका है। उक्त खण्डपीठों में निम्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सहमति के आधार पर राजीनामा द्वारा निपटारा किया जा सकता है…राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण,व्यवहार प्रकरण चैक बाउंस प्रकरण,परिवारिक विवाद,दुह टिना संबंधी दावा, मजदूरों सें संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत चोरी संबंधी प्रकरण जैसे प्री-लिटीगेशन के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के माध्यम से किया जा सकता है। पक्षकारगण अपने मामले का निराकरण आपसी सहमति से करने हेतु संबंधित खण्डपीठ के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के अलावा वर्चुअल विडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से भी उपस्थित हो सकते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur