Breaking News

अम्बिकापुर@पुलिस अधिकारी कर्मचारियों में बेहतर अनुशासन,टर्न आउट एवं फिटनेस हेतु जनरल परेड का आयोजन

Share


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने ली जनरल परेड की सलामी एवं अधिकारी कर्मचारियों के अनुशासन,फिटनेस एवं टर्न आउट की समीक्षा की


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

पुलिस लाइन अंबिकापुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया जिसमें परेड कमांडर श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत रक्षित निरीक्षक, रक्षित केंद्र अम्बिकापुर के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) को परेड की सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के अनुशासन, फि़टनेस एवं टर्न आउट का निरीक्षण किया गया जिसमे पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अनफिट पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के फिटनेस हेतु केपी गाँव सीआरपीएफ कैम्प में चलाए जा रहे एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात परेड में सम्मिलित होने पर उनके निरीक्षण दौरान ज्ञात हुआ कि प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी कर्मचारियों के वजन में पाँच किलो तक कमी आई है, स्वास्थ्य सुधार हुआ है एवं उक्त प्रक्षिक्षण की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। परेड में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन एवं टर्न आउट हेतु उनके उत्साहवर्धन हेतु उचित इनाम भी दिये एवं अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने सहायक उपनिरीक्षक चैन साय के कुशल बैंड टीम की धुन पर परेड किया जो परेड में उपस्थित राजपत्रित अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक है श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, उप पुलिस अधीक्षक श्री तुल सिंह पट्टावी, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश भगत द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की ड्रिल अभ्यास चेक किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply