Breaking News

अम्बिकापुर@ज्वेलरी से भरा पेटी चोरी,रिपोर्ट दर्ज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

सरगुजा जिले के मैनपाट,कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत साप्ताहिक बाजार से व्यवसायी का ज्वेलरी से भरा पेटी अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। जानकारी के मुताबिक सीतापुर निवासी बद्रीनाथ सोनी 8 दिसम्बर को रोपाखार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकान का संचालन कर रहा था। शाम करीब 5.15 बजे वे दुकान बंद करने के लिए एक पेटी में ज्वेलरी समेट कर रख रहा था। इसी बीच दो लोग ग्राहक बनकर आए, जिन्हें थोड़ा अंधेरा होने के कारण वे अपने मोबाइल का टार्च जलाकर ज्वेलरी दिखाने लगा। इस दौरान पीछे और दूसरे दुकान के पास खड़े संदिग्ध व्यक्ति को ग्राहकों को सामान दिखाने के चक्कर में उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इसी बीच पीछे से सोने-चांदी की ज्वेलरी का पेटी चोरी कर कोई भाग गया। ज्वेलरी व्यवसायी ने संभावना व्यक्त की है, ग्राहक बनकर आए युवकों का ही साथी उनके पीछे खड़ा था, जो उनकी व्यस्तता को देखते हुए जेवर से भरा पेटी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply