Breaking News

बलरामपुर@परीक्षा के बाद 11 छात्राएं बेहोश होकर गिरी,6 की हालत गंभीर,वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,11 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

शासकीय हाई स्कूल मनबासा में परीक्षा समाप्त होने के बाद अचानक 11 छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बेहोश हुई सभी छात्राओं को तत्काल शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज जारी है। इनमें से 6 छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, छात्राओं की बेहोशी के पीछे कोई सामूहिक वजह होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि चिकित्सा टीम के जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा. सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल ने अस्पताल में पहुंचकर छात्राओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी छात्राएं डॉक्टरों की निगरानी में हैं.जैसी जरूरत पड़ेगी,छात्राओं को बेहतर उपचार के लिए बाहर भी रेफर किया जाएगा उन्होंने कहा…घटना के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply