Breaking News

अम्बिकापुर@बुलेरो पुलिया के नीचे गिरी,एक की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

बुलेरो वाहन के पुलिया के नीचे गिरने से चालक सहित चार लोग घायल हो गए, एक कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई, एक की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रायपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगा का पनमेश्वर बाजार में घूम-घूमकर कपड़ा बेचता है। बुधवार को वह चंद्र प्रकाश यादव के साथ बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 बी 7460 में कपड़ा बेचने के लिए मोरगा बाजार गया था। बाजार करके वापस लौटते समय परिचित मिथलेश और अरविन्द मिले, जो इनके साथ बोलेरो में सवार हो गए। मोरगा से आगे पुलिया के पास बोलेरो से चालक चंद्रप्रकाश का नियंत्रण हट गया और वाहन पुलिया के नीचे गिर गई। राहगीरों की मदद से सभी को बोलेरो वाहन से बाहर निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रवाना किया गया, यहां पनमेश्वर को जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मिथलेश की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रायपुर रिफर कर दिया है। चालक चंद्रप्रकाश का मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार चल रहा है। अरविन्द को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply