Breaking News

सूरजपुर@पुलिस विभाग ने की सराहना, ‘नशा छोड़ो घर जोड़ो’ अभियान को दिया पूरा सहयोग

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,10 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

पुलिस के कप्तान एसएसपी प्रसांत ठाकुर ने ए आज़ाद वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान ‘नशा छोड़ो घर जोड़ो’ की औपचारिक शुरुआत करते हुए पोस्टर का विमोचन किया,पुलिस विभाग ने इस पहल को समाज सुधार की दिशा में एक अत्यंत प्रभावी कदम बताते हुए फाउंडेशन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया…ए आज़ाद वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया यह अभियान समाज से नशे की बुराइयों को दूर करने और युवाओं, महिलाओं तथा परिवारों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर केंद्रित है…संगठन का उद्देश्य शराब,तंबाकू एवं नशीली दवाइयों के कारण होने वाली सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करना और लोगों को स्वस्थ,सुरक्षित एवं सशक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है…अभियान के तहत चिन्हित गांवों में ‘नशा मुक्ति चैंपियन’ की टीम गठित की जाएगी,जो गांव-गांव जाकर लोगों को नशे से मुक्ति के लिए प्रेरित करेगी…फाउंडेशन ग्राम-स्तर पर सामुदायिक बैठकों, रैलियों और परामर्श सत्रों का आयोजन करेगा,जिसमें विशेषज्ञ,सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे…इन कार्यक्रमों का मकसद है…नशे की आदत से जूझ रहे लोगों को सही मार्गदर्शन देना, उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना और परिवारों को मानसिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करना… इसके साथ ही,अभियान में सरकारी हेल्पलाइन,नशा मुक्ति केंद्रों तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना भी शामिल है,ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। ए आज़ाद वेलफेयर फाउंडेशन घरेलू हिंसा की रोकथाम,नशीले पदार्थों के अवैध उपयोग पर नियंत्रण तथा नशे से होने वाली घटनाओं को कम करने के लिए भी लगातार कार्य करेगा।

पुलिस विभाग ने फाउंडेशन की इस सामाजिक पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार होता है..एसएसपी प्रसांत ठाकुर ने कहा कि नशे से मुक्त समाज बनाना तभी संभव है जब पुलिस, समाजसेवी संस्थाएं और नागरिक मिलकर एकजुट प्रयास करें…

ए आज़ाद वेलफेयर फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण और सुरक्षित समाज निर्माण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक पहल है…


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply