Breaking News

अम्बिकापुर@सुरक्षित बैंकिंग के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा जांच

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

जिला में सुरक्षित बैंकिंग और आपराधिक गतिविधियों में कमी लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने 10 दिसंबर 2025 को जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शासकीय एवं गैर शासकीय बैंकों की सुरक्षा की जांच करें। इन निर्देशों के तहत,थाना और चौकी प्रभारी ने बैंकों में प्रमुख सुरक्षा बिंदुओं की जांच की, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा गार्ड की संख्या और उनकी मौजूदगी, बैंकों में आपातकालीन सायरन की स्थिति, सुरक्षाकर्मियों के पास हथियार और कारतूसों की संख्या, और कर्मचारियों का सत्यापन शामिल था। इसके अलावा, शाखा प्रबंधकों को यह निर्देश दिया गया कि वे बैंकों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों के बारे में नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में तुरंत सूचना दें। यह सुरक्षा जांच आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बैंकिंग प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply