Breaking News

बलरामपुर@ बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम बलरामपुर में आवागमन बाधित रहा…

Share


बलरामपुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
जिले के रामचंद्रपुर में आज अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश उग्र रूप ले लिया। प्रशासन ने 9 में से केवल तीन घरों को हटाने की कार्रवाई की थी, लेकिन इसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मुख्य सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके कारण रामचंद्रपुर-सनवाल-रामानुजगंज मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और ग्रामीण नेताओं के साथ बातचीत शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही सड़क को पुनः खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बहरहाल इस प्रदर्शन के कारण रामचंद्रपुर-सनवाल-रामानुजगंज मार्ग पूरी तरह जाम हो गया,जिससे आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है। हालाँकि, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन स्थायी समाधान तब ही संभव होगा जब ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply