Breaking News

अम्बिकापुर@लुंड्रा में भाजपा का युवा सम्मेलन सम्पन्न…आत्मनिर्भर भारत व स्ढ्ढक्र 2025 के संकल्प के साथ युवाओं में भरा नया उत्साह

Share


जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने युवाओं को कौशल,नवाचार और नेतृत्व के माध्यम से सरगुजा के विकास का अग्रदूत बनने का किया आह्वान

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा आज लुंड्रा में आत्मनिर्भर भारत एवं एसआईआर 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय ‘युवा सम्मेलन’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि- ‘भारत आत्मनिर्भर देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा परिकल्पित आत्मनिर्भर भारत और एसआईआर 2025 की भावना आज के युवाओं में नए जोश और नए संकल्प को जन्म दे रही है। सरगुजा का युवा न केवल परिश्रमी है, बल्कि उद्यमिता, तकनीक, नवाचार और नेतृत्व क्षमता में अद्वितीय प्रतिभा रखता है। आज का यह युवा सम्मेलन इसी उर्जा का उत्सव है। ‘ उन्होंने आगे कहा ‘हमारा लक्ष्य है कि सरगुजा का हर युवा कौशलयुक्त हो, रोजगार-सक्षम हो और अपने क्षेत्र की उन्नति में भागीदार बने। एसआईआर 2025 के तहत युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप प्रोत्साहन, आईटी प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकी शिक्षा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग के लिए अनेक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भाजपा सरकार का संकल्प है कि ग्रामीण युवाओं को भी उतने ही संसाधन मिलें जितने महानगरों के युवाओं को उपलब्ध हैं। ‘उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि ‘भारतीय जनता पार्टी की सोच स्पष्ट है— युवा सशक्त होगा तो राष्ट्र सशक्त होगा। हमें गाँव-गाँव में ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो तकनीक, ज्ञान और मूल्य आधारित नेतृत्व के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। ‘ अंत में उन्होंने सभी युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मेलन सरगुजा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि युवाओं को एसआईआर 2025 के माध्यम से डिजिटल स्किल, रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण तथा नवाचार आधारित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। महामंत्री द्वय श्रीमती अरुणा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति और युवा बेटियों के सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ महिलाएँ हैं, और भाजपा उनके प्रत्येक सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपाध्यक्ष चन्दि्रका प्रसाद यादव ने युवाओं के सामुदायिक नेतृत्व, जनसेवा और संगठनात्मक विकास पर मार्गदर्शन दिया। सम्मेलन में भाजपा जिला मंत्री वैभव सिंहदेव ने कहा कि युवा ही राष्ट्र को नई दिशा देते हैं, इसलिए भाजपा संगठन युवाओं को अधिक अवसर और मंच उपलब्ध करा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और कृषि-आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। जिला कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने युवाओं के सम्मिलित प्रयासों को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताते हुए वित्तीय सशक्तिकरण और स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी साझा की। अन्य पदाधिकारियों में सतीश जायसवाल, संजय गुप्ता, संतोष जायसवाल, अभिषेक पावले एवं अन्य अतिथियों ने भी सम्मेलन में अपने विचार रखते हुए युवाओं को संगठन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। युवा सम्मेलन के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि भाजपा सरगुजा आत्मनिर्भर भारत और एसआईआर 2025 के संकल्प को धरातल पर उतारने हेतु प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प के साथ पूर्ण हुआ। कार्यक्रम का संचालक मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन महेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में विजय व्यापारी, हीरा टेकाम,रवि महंत,रामविचार यादव, विक्रम सिंह,राजू कश्यप, विक्की गुप्ता, जयंत नाथ सिंह, दिलीप प्रजापति, अशोक गुप्ता, शिवचरण गिरी, महामंत्री दिलीप प्रजापति अशोक गुप्ता,रमेश जगते , ओमप्रकाश टेकाम,मंगल राम सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply