Breaking News

अम्बिकापुर@10 हजार रुपए लूटने के बाद फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। झड़फूंक करने के बहाने ले जाकर 10 हजार रूपए लूटने और फोनकर फिरौती मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार हीरा सिंह पिता शिव शिवबचन उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़गांव का रहने वाला है। इसकी पत्नी ठाकुर भाई की तबीयत खराब है। 7 दिसंबर को सुखसाय पांडा हीरा सिंह को झाड़ फूंक करने की बात कह कर लुचकी घाट ले गया, जहां सुख साय ने अपने साथियों के साथ मिलकर हीरा सिंह का 10 हजार रूपये लूट लिए और उसे जाने दिया। कुछ देर बाद सुख साय पांडा के साथियों ने सुख साय के मोबाइल से हिरा सिंह को फोन कर सुख साय को छोड़ने के लिए 50 हजार रूपये फिरौती की मांगी। हीरा सिंह 8 दिसंबर को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुख साय गिरी पिता स्व. सोहन गिरी 40 वर्ष , शेरा गिरी पिता कामेश्वर गुरु उम्र 20 वर्ष, विनय गिरी पिता सलाम गिरी 28 वर्ष सभी निवासी थाना बतौली को हिरासत मैं लेकर पूछताछ की तो सभी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया । मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309(2),308(2),3,(5), 238,61 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
साथियों के साथ मिलकर बनाई थी योजना : आरोपी सुखसाय पांडा ने अपने साथी शेर गिरी, विनय गिरी के साथ मिलकर लुट एवं स्वयं के अपहरण का ढोंग करते हीरा सिंह से फिरौती की रकम मांगने की पूरी योजना पहले ही बना ली थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं 500 रुपए नगदी जब्त किया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply